प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेशवासियों को 7600 करोड़ की 10 परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांग्रेस सरकार में पहली बार रायपुर आ रहे पीएम मोदी के साथ सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ पांच केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
CG Pm Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विमान से सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकाप्टर से सभास्थल पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के साथ छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल में कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ पांच केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे। प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर प्रवास को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
पीाम मोदी: जो भ्रष्टाचार किया है वह बचेगा नहीं
रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के खून में भ्रष्टाचार है।कमीशनखोरी इनकी गारंटी है। इनके दामन पर दाग लग रहा है। उनको लगता है ऐसा करना है मोदी डरेगा। मोदी ने कहा, जो भ्रष्टाचार किया है वह बचेगा नहीं। मेरे खिलाफ साजिश रचे, कांग्रेस चाहे कितना भी चाल चल ले। मोदी छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने से पीछे नहीं हटेगा।
12:07 PM
PM मोदी: कांग्रेस भ्रष्टाचार और कुशासन का माडल
प्रधानमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ की सरकार के पांच साल पूरे होने को है। मगर सरकार ने विकास की जगह हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया। आरोप है कि ये पैसे कांग्रेस के खाते में गए है।यहां ऐसा कोई काम या विभाग नहीं जो संदेह के बाहर है। यहां कोल माफिया, रेत माफिया, भू माफिया न जाने कितने घोटाले हुए। कांग्रेस भ्रष्टाचार और कुशासन का माडल बन चुकी है।
झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती: PM मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस पंजा ने ठान लिया है। वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूटकर बर्बाद कर देगा। गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने घोषणा-पत्र जारी किया था। उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त चली जाती है। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने का वादा किया था।
12:02 PM
छत्तीसगढ़ निर्माण में भाजपा की बड़ी भूमिका: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ निर्माण में भाजपा की बड़ी भूमिका रही है। अगले 25 साल छत्तीसगढ़ के लिए अहम है। छत्तीसगढ़ के विकास में एक पंजा दीवार बनकर खड़ा है। ये कांग्रेस का पंजा है। छत्तीसगढ़ वो राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही। छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है और जरूरतों को जानती है। आज दिल्ली से भाजपा सरकार पूरी ताकत लगा ताकत लगा रही है। 7600 करोड़ के लोकार्पण किया।
11:56 AM
सड़क हादसे में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ महतारी, माता बम्लेश्वरी, माता दंतेश्वरी, माता महामाया, बाबा भोरमदेव,बाबा गुरू घासीदास के पावन भूमि के जम्मो दाई-बहिनी, सियान मन ल मोर जय जोहार। उन्होंने कहा, मुझे पता चला कि छत्तीसगढ़ में हादसा हुआ है। दो की मौत हुई है उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।
11:49 AM
छत्तीसगढ़ की जनता ने कहा, 2024 में नरेंद्र मोदी बनेंगे देश के पीएम
रायपुर के साइंस कालेज मैदान सभा स्थल से जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। बरसते हुए पानी में लाखों कार्यकर्ता महारैली में पहुंचे हैं। अगर लोगों से पूछा जाए कि 2024 में देश का प्रधानमंत्री कौन होगा तो छत्तीसगढ़ की जनता कहती है, 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। 2023 में छत्तीसगढ़ में भी कमल खिलाना है।
11:45 AM
छत्तीसगढ़ से जुड़ रहा 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, गांवों को भी अच्छी 4G कनेक्टिविटी मिले, इसके लिए भारत सरकार 700 से अधिक मोबाइल टॉवर लगवा रही है। इनमें से करीब 300 टॉवर का काम करना शुरू कर चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं।
11:43 AM
छत्तीसगढ़ में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ी: PM मोदी
मोदी ने कहा, 9 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के 20% से अधिक गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज ये घटकर लगभग 6% रह गई है। इनमें से अधिकतर जनजातीय और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं।
केंद्र की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं। इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को, माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है।
11:38 AM
PM in Raipur: सामाजिक न्याय से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध
PM in Raipur: प्रधानमंत्री ने कहा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है, जिस पर उतनी चर्चा नहीं होती। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है। जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है।
11:35 AM
PM in Raipur: पीएम मोदी बोले- इंफ्रास्ट्रक्चर यानी तेज विकास
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी लोगों के जीवन में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी व्यापार कारोबार में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी रोजगार के लाखों नए अवसरों का निर्माण, और इंफ्रास्ट्रक्चर यानी तेज विकास।
11:31 AM
जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर, वहां विकास भी देरी से पहुंचा: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।
11:30 AM
इन प्रोजेक्ट्स से रोजगार के अनेकों नए अवसर बनेंगे: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा।सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।
11:23 AM
PM in Raipur: इस उपहार से छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन बनेगा आसान
PM in Raipur: पीएम मोदी ने कहा, ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है, यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है।
PM in Raipur: रायपुर एयरपोर्ट पर रमन सिंह ने किया पीएम मोदी का स्वागत
PM in Raipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विमान से सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकाप्टर से साइंस कालेज मैदान स्थित सभास्थल के लिए रवाना हो गए। यहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।
10:08 AM
PM Raipur News: एयरपोर्ट नहीं जाएंगे सीएम भूपेश बघेल
PM Raipur News: पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में रायपुर पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई बड़े नेता एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीएम मोदी की अगवानी के लिए एयरपोर्ट नहीं जाएंगे। सीएम बघेल सीधे रायपुर के साइंस कालेज मैदान स्थित सभास्थल पहुंचेंगे और वहां पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
09:37 AM
PM in Raipur: बारिश ने बढ़ाई समस्या, सभास्थल में भरा पानी
PM in Raipur: पीएम मोदी की रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होने वाली रैली से पहले लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी है। रायपुर के साइंस कालेज मैदान स्थित सभास्थल में पानी भर गया है। जिसे मैदान से बाहर करने का काम जारी है। बतादें कि पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए छाता ले जाना वर्जित है।
08:50 AM
Modi in Raipur: बारिश के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के सभा स्थल पहुंचने का सिलसिला जारी
Modi in Raipur: रायपुर में आज सुबह से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच पीएम मोदी के रायपुर आगमन को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पीएम मोदी की रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए बारिश के बीच सुबह से ही कार्यकर्ताओं के सभास्थल पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में वहां पहुंची हैं।
No comments:
Post a Comment