Tuesday, July 11, 2023

Suchitra: वर्षों बाद भी सुचित्रा ने नहीं किया प्रीति जिंटा को माफ? तलाक के लिए ठहराया था जिम्मेदार

 अभिनेत्री और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, वह अपने हालिया इंटरव्यू की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ अपनी असफल शादी के लिए प्रीति जिंटा को दोषी ठहराए जाने के वर्षों बाद भी उनकी नाराजगी कम नहीं हुई है। अभिनेत्री ने अपने ताजा साक्षात्कार में बताया है कि शेखर से 15 साल पहले अलग होने के बाद भी उन्होंने प्रीति को माफ नहीं किया है। 


जमकर हुई थी भिड़ंत

बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा कि उनके लिए अभिनेत्री का अब 'अस्तित्व' भी नहीं है। नवीनतम साक्षात्कार में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रीति को माफ नहीं किया था, क्योंकि वह उनके लिए एक्जिस्ट ही नहीं करती थीं। बता दें कि 2000 के दशक की शुरुआत में सुचित्रा का प्रीति के साथ जमकर भिड़ंत हुई थी। उन्होंने प्रीति को अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार ठहराया था। इस बयान के बाद प्रीति ने सुचित्रा को एक गृहिणी बताते हुए खुद को नंबर एक अभिनेत्री करार दिया था। साथ ही, उन्होंने सुचित्रा को मनोचिकित्सक से मिलने की सलाह भी दी थी।


सुचित्रा ने दी बयान पर प्रतिक्रिया

ताजा इंटरव्यू में जब सुचित्रा से उनके खिलाफ प्रीति की पिछली टिप्पणियों के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि अभिनेत्री जो कहना चाहती थीं वह कहने के लिए स्वतंत्र थीं। उन टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एक गृहिणी और मां होने पर गर्व है। सुचित्रा और शेखर ने 1997 में शादी की थी और 2006 में अलग हो गए थे। उस समय अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उनके साथ बेवफा की थी।



No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...