Tuesday, July 11, 2023

Technical Glitch: बेंगलुरु में हादसे का शिकार होने से बचा विमान

 बेंगलुरु में एक छोटा विमान हादसे का शिकार होने से बच गया। हालांकि विमान ने आगे झुकते हुए सुरक्षित लैडिंग की। विमान में दो पायलट थे और कोई यात्री सवार नहीं था। वीटी-केबीएन प्रीमियर 1ए एयरक्रॉफ्ट एक हल्का बिजनेस जेट विमान है। इन विमानों का मुख्य उपयोग निजी जेट, एयर चार्टर, चार्टर उड़ानें, एयर एम्बुलेंस, एयर कार्गो और अन्य विशेष सेवा के लिए किया जाता है।


मंगलुरु-दुबई उड़ान में 12 घंटे की हुई देरी

दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) से उड़ान नहीं भर सकी और मंगलवार दोपहर में रवाना हो पाई। हवाईअड्डे के सूत्रों के मुताबिक एक अन्य विमान की व्यवस्था होने के बाद मंगलवार दोपहर में यह उड़ान दुबई के लिए रवाना हुई।


यह विमान सोमवार रात 11.15 बजे उड़ान भरने वाला था। विमान में सवार कुल 161 यात्री पूरी रात हवाईअड्डे पर फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तिरुवनंतपुरम से एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई, जिसने अंततः मंगलवार को दोपहर 12.20 बजे उड़ान भरी।


सूत्रों ने बताया कि सात यात्री देरी के कारण अन्य उड़ानों से चले गए। यात्रियों ने कथित तौर पर उड़ान के प्रस्थान में अत्यधिक देरी के लिए हवाईअड्डे के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी आलोचना की।


No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...