Thursday, July 20, 2023

Zak Crawley Century ENG vs AUS Ashes 2023 इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड का एक सितारा चमका। ये और कोई नहीं बल्कि जैक क्रॉली है जिन्होंने दूसरे दिन के खेल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टेस्ट क्रिकेट को टी-20 क्रिकेट में तब्दील कर दिया।


'Bazball' अंदाज में खेलकर Zak Crawley ने AUS की बजाई बैंड, 100 प्लस के स्ट्राइक रेट से जड़ा रिकॉर्डतोड़ शतक 

 4th Test: Zak Crawley ने जड़ा तूफानी शतक, Aus गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

Zak Crawley Century ENG vs AUS Ashes 2023 इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड का एक सितारा चमका। ये और कोई नहीं बल्कि जैक क्रॉली है जिन्होंने दूसरे दिन के खेल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टेस्ट क्रिकेट को टी-20 क्रिकेट में तब्दील कर दिया।



। Zak Crawley Century ENG vs AUS Ashes 2023 इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड का एक सितारा चमका। ये और कोई नहीं, बल्कि जैक क्रॉली है, जिन्होंने दूसरे दिन के खेल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टेस्ट क्रिकेट को टी-20 क्रिकेट में तब्दील कर दिया। इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोककर कंगारू टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मैनचेस्टर के मैदान पर इस युवा खिलाड़ी ने ‘बैजबॉल’ अंदाज में कंगारू टीम को दिन में तारे दिखाए।


ENG vs AUS 4th Test: Zak Crawley ने जड़ा तूफानी शतक


दरअसल, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (Zak Crawley) ने एशेज 2023 (Ashes 2023) में शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में क्रॉली का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 93 गेंदों पर टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा शतक पूरा किया। ये एशेज सीरीज में उनका पहला शतक रहा। वहीं, यह इस एशेज सीरीज में इंग्लैंड के किसी ओपनर का पहला शतक भी रहा।


इस शतक के साथ जैक ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये किसी इंग्लैंड (ENG) के बल्लेबाज द्वारा एशेज सीरीज में बनाया गया चौथा सबसे तेज शतक रहा। 1902 में गिल्बर्ट जेसोप ने ओवल मैदान पर 76 गेंदों पर शतक ठोका था। इसके बाद 1981 में इयान बॉथन ने दो बार 86-86 गेंदों पर शतक जड़ा। वहीं, जैक क्राउली एशेज सीरीज में सबसे तेज शतक ठोकने वाले इंग्लैंड के ओपनर भी बन गए हैं। मैच में क्रॉली दोहरा शतक जड़ने से चूक गए , लेकिन इंग्लैंड को पहली पारी में बढ़त दिलाने में उनका अहम योगदान रहा।


ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में बनाए गए सबसे तेज टेस्ट शतक


इयान बॉथम- 86 गेंद- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 1981


जैक क्रॉली- 93 गेंद- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया- 2023


विक्टर ट्रम्पर-95 गेंद- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड-1902


तमीम इकबाल- 100 गेंद- बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड- 2010



No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...