पहेली -1. ऐसा कौन सा पति है जो जंगल में भी रहता है और शहर में भी रहता है?
उत्तर 1 : वनस्पति
पहेली -2. वह कौन है जो आधी रात को आती है और आधी रात को ही चली जाती है
उत्तर 2 : तारीख
पहेली -3. जो छुपा छुपा कर दर्द देता है चाकू से भी काटता है है फिर भी हम उसे भगवान मानते हैं बताएं वह कौन है?
उत्तर 3: डॉक्टर
पहेली 4- मैं काली मेरे बच्चे गोरे मुझे छोड़ मेरे बच्चों को खा ले बताओ क्या?
उत्तर 4: सिंघाड़ा
पहेली-5. ऐसी कौनसी चीज है जो इन चारो का एक ही नाम हो एक नदी का नाम? एक फूल का नाम? एक फिल्म का नाम? एक हीरोइन का नाम?
उत्तर 5: मंदाकिनी
पहेली-6 किस सवाल का जवाब हर वक्त बदलता रहता है?
उत्तर 6: टाइम क्या हुआ है
पहेली-7 वह क्या है जो दाए हाथ से पकड़ सकते हो लेकिन बाए हाथ से नहीं पकड़ सकते?
उत्तर 7: खुद बाए हाथ
पहेली-8 ऐसी कौन सी चीज है जिसकी परछाई नहीं होती है?
उत्तर 8- सड़क
पहेली-9 एक लड़का और एक डॉक्टर शॉपिंग कर रहे थे लड़का डॉक्टर का बेटा था लेकिन डॉक्टर लड़के का पिता नहीं था तो बताओ डॉक्टर कौन था?
उत्तर 9: लड़के की मां
पहेली- 10. ना भोजन खाता न वेतन लेता फिर भी पहरा डटकर देता बताओ क्या?
उत्तर 10: ताला
पहेली-11 . वह कौन सी कली है जो बागों में नहीं खिलती पर घर की दीवारों पर खिलती है?
उत्तर 11: छिपकली
पहेली-12 . ऐसा कौनसा ड्राइवर है जिसे लाइसेंस की जरूरत ही नहीं होती है?
उत्तर 12: स्क्रुड्राइवर
पहेली-13 . ऐसी कौन सी चीज है जो सभी रात को निकाल कर सोते हैं?
उत्तर 13: चप्पल जूते
पहेली- 14 वह क्या है जो आपके पास जितना ज्यादा होगा आपको उतना ही कम दिखाई देगा ?
उत्तर 14 : अंधेरा
पहेली-15. एक आदमी ने अपने हाथ पानी से धोए फिर भी उसके हाथ भीगे नहीं बताओ कैसे?
उत्तर 15 : क्योंकि उसने दस्ताने पहन रखे थे
No comments:
Post a Comment