!
🤪🤣😜😉🙄🤪
पूर्ण सफलता के लिए, दो चीज़ें रखो याद,
मंत्री की चमचागिरी, पुलिस का आशीर्वाद!
🤪🤣😜😉🙄🤪
नेता को तू कहता गधा, शरम न तुझको आय,
कहीं गधा इस बात का, बुरा मान न जाय!
🤪🤣😜😉🙄🤪
बूढ़ा बोला वीर रस, मुझसे पढ़ा न जाय,
कहीं दांत का सैट ही, नीचे न गिर जाय!
🤪🤣😜😉🙄🤪
हुल्लड़ खैनी खाइए, इससे खांसी होय,
फिर उस घर में रात को, चोर घुसे न कोय!
🤪🤣😜😉🙄🤪
हुल्लड़ काले रंग पर, रंग चढ़े न कोय,
लक्स लगाकर कांबली, तेंदुलकर न होय!
🤪🤣😜😉🙄🤪
बुरे समय को देखकर, गंजे तू क्यों रोय,
किसी हालत में तेरा, बाल न बांका होय!
🤪🤣😜😉🙄🤪
रहिमन कूलर राखिये बिन कूलर सब सून
कूलर बिन न किसी को, गर्मी से मिले सुकून!
🤪🤣😜😉🙄🤪
ए.सी. जो देखन मैं गया ए.सी. न मिलया कोय
जब घर लौटा आपणे, घर घर ए.सी. होय!
🤪🤣😜😉🙄🤪
बिजली का बिल देखकर, दिया कबीरा रोय
कूलर ए.सी. के फेर में खाता बचा ना कोय!
🤪🤣😜😉🙄🤪
बाट ना देखिए ए.सी. की चला लीजिए फैन
चार दिनों की बात है फिर आगे सब चैन!
🤪🤣😜😉🙄🤪
पँखा झेलत रात गयी आयी ना लेकिन लाइट
मच्छर गायें कान में तक-तना तंदूरी नाईट!
🤪🤣😜😉🙄🤪
बिना जुर्म के पिटेगा, समझाया था तोय,
पंगा लेकर पुलिस से, साबित बचा न कोय!
🤪🤣😜😉🙄🤪
कबीरो सालो बावरो, दोहे दियो बनाय
खुद तो सालो खिसक गयो, मन्ने दियो फंसाय!
🤪🤣😜😉🙄🤪
No comments:
Post a Comment