Wednesday, October 11, 2023

ऐप्स से चुरा रहे लोगों के Mobile से पर्सनल डेटा, इन ऐप्स से Data चोरी होने का खतरा

 फर्जी ऐप्स से शातिर लोगों के मोबाइल फोन से पर्सनल डेटा चोरी कर ऑनलाईन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हैकर्स निजी फायदे के लिए लोगों को फंसाने और उनकी पर्सनल जानकारी चुराने के लिए फर्जी ऐप्स का उपयोग करते हैं। गूगल ने भी प्ले स्टोर पर मौजूद ऐसे आठ खतरनाक ऐप्स को बैन किया है। गूगल ने बिट फंडस-क्रैप्टो कलॉऊड माईनिंग, बिकटकोन माईनर-कलॉऊड माईनिंग, बिकटकोन-पूल माईनिंग कलॉऊड वॉलेट, क्रैप्टो होलिक-बिकटकोन कलॉऊड माईनिंग, डेली बिकटकोन रिवॉर्ड-कलॉऊड बेस्ड माईनिंग सिस्टम, बिकटकोन, माईन बिट पीआरओ-क्रैप्टो कलॉऊड माईनिंग एंड बीटीसी माईनर, इथेरियम-पूल माईनिंग कलॉऊड ऐप्स बैन की हैं। मोबाइलों में फर्जी एप्स को लेकर साइबर सेल ने भी एडबाजरी जारी की है।



बताया जा रहा है कि बैन किए गए आठ ऐप्स क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग से रिलेटिड हैं। क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग ऐप्स का फायदा उठाकर हैकर्स ऐंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स को अपना शिकार बना रहे हैं। इन ऐप्स का इस्तेमाल करके, हैकर्स चुपचाप खतरनाक मैलवेयर और ऐडवेयर वाले मैलिशस ऐप्स को यूजर के फोन में इंस्टॉल कर रहे हैं। गूगल ने भले ही इन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया हो, लेकिन अभी भी कई यूजर्स के फोन में ये मौजूद हो सकते हैं। रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अभी भी 120 से ज्यादा फेक क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग ऐप्स ऑनलाइ उपलब्ध हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे ऐप्स हैं जो क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग फीचर्स नहीं रखते और यूजर्स को इन-ऐप एड्स देखने में उलझाते हैं, इससे हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं।


ऐप्स डाउनलोड करते समय ये बरते सावधानी


साइबर सेल द्वारा मोबाइल एप्लिकेशन सुरक्षा को लेकर एक एडबाजरी जारी की गई है। जिसमें मोबाइल फोन में एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए केवल आधिकारिक स्टोर का ही उपयोग करें और समीक्षाओं को पढकऱ ऐप्स और उनके डेवलपर्स के बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल करें। इसके अलावा किसी भी मैलवेयर को हटाने के लिए फैक्टरी सेटिंग्स पर अपना फोन रीसेट करें। शर्षीक या विवरण में वर्तनी की गलतियों को भी जांचे। फोन में डाउनलोड किए गए ऐप के लिए इसकी समीक्षा और अनुमतियों का प्रबंधन करना सुनिश्चित करें। जिन ऐप्स का उपायोग बंद कर दिया हो, उन्हें अनइंस्टाल कर दें। हमेशा एक अद्यतन एंटीवायरस सुरक्षा समाधान को इंस्टाल करके रखें। खरीददारी पर छूट का वादा करने वाले ऐप्स से सावधानी बरतें। ईमेल, सोशल मीडिया के लिंक पर क्लिक करके ऐप इंस्टॉल करने से बचें। प्रकाशन की तिथि देंखे और नकली ऐप में हाल ही की प्रकाशन तिथि होगी।


ऐप्स डाऊलोड करते समय बरते सावधानी: एसपी


एसवी साईबर क्राईम रोहित मालपानी का कहना है कि मोबाइल फोन में एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए केवल आधिकारिक स्टोर का ही उपयोग करें। इसके लिए साइबर सेल द्वारा एडवाजरी भी जारी की है। उन्होंने कहा कि आजकल शातिर फर्जी ऐप्स के जरिए मोबाइल फोन से पर्सनल डेटा चोरी कर ऑनलाईन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया ऐपे का इस्तेमाल न करने पर फोन में अकाऊंट को लॉग आऊट करके रखे।


No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...