हिंदू धर्म में नवरात्र पर्व का विशेष महत्व है। आश्विन मास में पडऩे वाले नवरात्र को शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारदीय नवरात्र में घटस्थापना और नौ दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि रविवार के दिन नवरात्र की प्रतिपदा तिथि पडऩे के कारण इस बार मां की सवारी हाथी होगी यानी मां हाथी पर सवार होकर आएगी। हाथी को सुख-समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में मां दुर्गा पृथ्वी लोक के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली के लेकर आएंगी।
शारदीय नवरात्र 2023 तिथि
शारदीय नवरात्र पर्व का शुभारंभ 15 अक्तूबर, 2023 रविवार के दिन होगा। इस विशेष दिन पर चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जिसे शुभ कार्यों के लिए बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा शारदीय नवरात्र की शुरुआत सूर्य और बुध द्वारा बनाए गए बुधादित्य योग में होगी। इसके साथ ही 30 साल उपरांत नवरात्र में शश योग व भद्र योग भी बन रहे हैं, जिससे कई राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना समय
शास्त्रों में बताया गया है कि शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर घटस्थापना मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त के दौरन तय होता है। घट स्थापना का समय निश्चित चित्रा नक्षत्र के दौरन ही होता है। ऐसे में इस दिन चित्रा नक्षत्र 14 अक्तूबर को शाम 4:24 बजे से 15 अक्तूबर शाम 6:13 बजे तक रहेगा, वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:04 से सुबह 11:50 के बीच रहेगा, इसलिए घटस्थापना पूजा भी इसी अवधि में की जाएगी।
कब और किस दिन कौन सी माता की करें पूजा
15 अक्तूबर 2023 मां शैलपुत्री की पूजा
16 अक्तूबर 2023 मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
17 अक्तूबर 2023 मां चंद्रघंटा की पूजा
18 अक्तूबर 2023 मां कुष्मांडा की पूजा
19 अक्तूबर 2023 मां स्कंदमाता की पूजा
20 अक्तूबर 2023 मां कात्यायनी की पूजा
21 अक्टूबर 2023 मां कालरात्रि की पूजा
22 अक्तूबर 2023 मां सिद्धिदात्री की पूजा
23 अक्तूबर 2023 मां महागौरी की पूजा
24 अक्तूबर 2023 विजयदशमी (दशहरा)
No comments:
Post a Comment