Monday, October 23, 2023

UPSSSC PET Exam 2023: UPSSSC PET एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। जानकारी दे दें कि राज्य सरकार पीईटी में शामिल होने वाले युवाओं के लिए अतिरिक्त बसें चलाने जा रही है।

 UPSSSC PET Exam: यूपी की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक यूपीएसएसएससी पीईटी के आयोजन के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। जानकारी के लिए बता दें कि इस एग्जाम में बड़ी संख्या में उम्मीदवार भाग लेने वाले हैं, ऐसे में परीक्षा का सफल आयोजन एक बड़ा चैलेंज है। इसी कारण योगी सरकार ने उम्मीदवारों की सुविधा को के लिए परीक्षा के लिए 100 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। इससे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी आसानी होगी। ये बसें प्रयागराज से चलाई जाएंगी ताकि उम्मीदवार को केंद्र तक आने-जाने में समस्या का सामना न करने पड़े।


होगी कड़ी निगरानी


यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए सरकार ने न केवल बसें चलायी गई हैं बल्कि इनकी निगरानी की भी व्यवस्था की है। इसके लिए सभी डिपो में असिस्टेंट रीजनल मैनेजर को नोडल अफसर बनाया गया है। इनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि सब कुछ सही रूप से चले और बस अड्डे पर भीड़ न जुटने पाए। साथ ही कहा गया है कि जैसे ही बस भर जाए उन्हें फौरन गंतव्य के लिए रवाना किया जाए।


बढ़ सकती है संख्या


रिपोर्ट्स की मानें तो इन 100 बसों के अलावा कुछ बसों को रिजर्व करके रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें भी इस्तेमाल किया जा सके। उम्मीदवार की संख्या को देखते हुए अगर जरूरत पड़ी तो प्रशासन 50 और बसों को भी चला सकती है। जानकारी दे दें कि इस बार यूपीएसएससी पीईटी एग्जाम में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। ये परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को 35 जिलों में 1058 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए यूपी के सरकारी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।



No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...