एमएस ऑफिस का मतलब माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होता हैं यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर्स का Bundle हैं जिसके अंतर्गत अलग अलग प्रकार के कंप्युटर सॉफ्टवेयर्स आते हैं, जिन सॉफ्टवेयर्स के इस्तेमाल से हम ऑफिस संबंधित सभी तरह के महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकते हैं, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस MS excel, MS word, MS PowerPoint जैसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर्स का एक बन्डल हैं।
एमएस ऑफिस यानी की माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस Microsoft Corporation जो की एक बहुत बड़ी अंतराष्टीय कंपनी हैं, इसी के द्वारा Develop किया गया हैं, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस मे बहुत Computer Applications मिलते हैं जो की ऑफिस के Basic से लेकर Advance तक के कार्यों को पूरा करने की क्षमता रखते हैं व वर्तमान मे कंप्युटर मे अधिकतर लोग एमएस ऑफिस का ही उपयोग करते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस मे उपलब्ध सभी तरह के Computer Applications ऑफिस मे किए जाने वाले दैनिक कार्यों को करने के लिए उपयोग मे लाए जाते हैं, इन Computer Applications की मदद से हम ऑफिस के कार्य जैसे Letter तैयार करना, प्रेजेंटेशन बनाना, ईमेल मैनेज करना, Database से सबंधित कार्य करना इत्यादि को बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
एमएस ऑफिस का इतिहास – History of MS office in Hindi
आज से बहुत समय पहले जब हमें ऑफिस से संबंधित जैसे स्प्रेडशीट संबंधित, टायपिंग संबंधित जैसे कार्यों को करने के लिए हमें Typewriter की मदद से Manually करना पड़ता था, इससे हमें बहुत सारी परेशानीया जैसे एक बार गलती होने पर हम उसे सुधार नहीं सकते थे सुधारने के लिए फिर से सभी चीजे दोबारा टाइप करनी पड़ती थी, एक बार किए काम को सेव कर के नहीं रख सकते थे इन सभी का सामना भी करना पड़ता था।
इन्ही सभी समस्याओ का समाधान करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा 1989 मे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस नाम का Software package Release किया गया जो की MAC ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए था और जिसे C++ प्रोग्रामिंग भाषा की मदद से बनाया गया था, जिसके बाद 19 नवंबर 1990 मे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का पहला वर्ज़न विंडोज़ ऑपरेटिंग के लिए Release किया गया जिसमे MS word, MS Excel, MS PowerPoint जैसे Components मौजूद थे।
जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के और भी वर्ज़न Release किए गए और साथ मे नए नए Component जैसे MS outlook, MS Access इत्यादि भी Add किए गए।
एमएस ऑफिस के प्रकार (Components)
जब शुरुआती समय मे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को Release किया गया था तब इसमे सिर्फ तीन Components मौजूद थे लेकिन वर्तमान मे एमएस ऑफिस के बहुत सारे Components हैं जो की नीचे दिए गए हैं।
1. एमएस वर्ड (Microsoft Word)
यह एमएस वर्ड सर्वाधिक इस्तेमाल किए जाने वाला Components मे से एक हैं इसकी मदद से हम ऑफिस से संबंधित कार्य जैसे Letter, Text documents इत्यादि बनाने के लिए उपयोग मे लाया जाता हैं।
2. एमएस एक्सेल (Microsoft Excel)
यह भी एमएस ऑफिस का बेहद प्रसिद्ध Component हैं इसका इस्तेमाल Spreadsheet की मदद से डेटा को Calculate करने के लिए किया जाता हैं।
3. एमएस एक्सेस (Microsoft Access)
यह भी एमएस ऑफिस मे एक बेहद महत्वपूर्ण Component मे से एक माना जाता हैं इसका इस्तेमाल Table, forms के माध्यम से डेटा को स्टोर करने के लिए व डेटा को मैनेज करने के लिए किया जाता हैं।
4. एमएस आउट्लुक (Microsoft Outlook)
यह भी एक एमएस ऑफिस मे महत्वपूर्ण Components मे से एक हैं इसका इस्तेमाल ईमेल भेजना, ईमेल मैनेज करना, ईमेल Receive करना इत्यादि ईमेल संबंधित सभी कार्यों के लिए किया जाता हैं।
5. एमएस पावरपॉइंट (Microsoft PowerPoint)
यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक शक्तिशाली Component माना जाता हैं, इसके माध्यम से हम एक बहुत ही अच्छा Professional प्रेजेंटेशन बना सकते हैं।
6. एमएस पब्लिशर (Microsoft Publisher)
इस Component को 1991 मे Release किया गया था इसकी मदद से हम अलग अलग प्रकार के Publications जैसे Greeting card, Calendars, Business Cards बना सकते हैं।
7. एमएस वननोट (Microsoft OneNote)
इस Component को 2012 मे Release किया गया था इसकी मदद से हम अपने कंप्युटर मे Audio रिकार्ड कर सकते हैं Notes तैयार कर सकते हैं।
8. एमएस पिकचर मैनेजर (Microsoft Picture Manager)
यह एक तरह का ग्राफिक एडिटर है जिसे की माइक्रोसॉफ्ट ने माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2003 मे Introduce कीया था, इसमे हम अपने फोटो को एडिट, डिजाइन, प्रबंधित एवं फोटो से संबंधित कार्य कर सकते है।
FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
एमएस ऑफिस मे क्या क्या आता है?
एमएस ऑफिस मे एमएस इक्सेल, एमएस वर्ड, एमएस पावरपॉइंट, एमएस वननोट, एमएस एक्सेस, एमएस आउट्लुक, एमएस पब्लिशर इत्यादि Components आते हैं।
एमएस ऑफिस का पहला Version कब Release किया गया?
एमएस ऑफिस का पहला Version 1998 मे Release किया गया था जो की Mac ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए था, जिसके बाद विंडोज़ के लिए एमएस ऑफिस का पहला Version 1990 मे Release किया गया।
एमएस ऑफिस का Latest Version कौन सा है?
एमएस ऑफिस का Latest Version MS Office 2021 हैं।
No comments:
Post a Comment