महा शिवरात्रि पर चार राशियों की किस्मत खुल जाएगी। शिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी।

 महा शिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है। ज्योतिष के अनुसार इस बार महा शिवरात्रि पर 300 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। साथ ही चार राशियां ऐसी हैं, जिनकी महा शिवरात्रि पर किस्मत खुलने वाली है। उनके लिए शिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी।




अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने कहा कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च को है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार शिवरात्रि पर 300 वर्षों के बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र के बाद धनिष्ठा नक्षत्र, शिवयोग, गर-तरण, मकर, कुंभ राशि भी चंद्रमा की साक्षी रहेगी। कुंभ राशि में सूर्य, शनि, बुध का युति संबंध रहेगा। ये योग 300 साल में एक या दो बार बनते हैं। जब नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति केंद्र त्रिकोण से संबंध रखते हैं। आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने बताया कि महा शिवरात्रि पर चार राशियों की किस्मत खुल जाएगी। शिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी।





 चार राशि

मेष राशि

मेष राशि के लिए महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ होने वाली है। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। आपके कार्य, व्यवहार और योग्यता से लोग प्रभावित होंगे। यदि व्यापारी हैं, तो तगड़ा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। घर परिवार में तालमेल रहेगा और माहौल सुखद रहेगा।  


मिथुन राशि

मिथुर राशि वालों के लिए यह महाशिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा के योग हैं। नौकरी में नए ऑफर मिल सकते हैं। वेतनवृद्धि और पदोन्नति के प्रबल योग हैं। 


सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि संबंधों को मजबूत करने वाली सिद्ध होगी। नौकरी और व्यापार में भाग्य हर कदम पर आपका साथ देगा। आप अपनी बुद्धि के बल पर सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा। यह समय लाभ कमाने का है।  




कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व धनलाभ देने वाला सिद्ध होगा। आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपकी नौकरी में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वेतनवृद्धि के साथ ही बोनस भी मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग भी हैं। व्यापारी हैं तो लाभ में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।






Comments

Popular posts from this blog

Google Free AI Course: सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स के लिए कई तरह की सुविधाएं लाता रहता है. गूगल ने फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं. आज के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए गूगल के फ्री एआई कोर्स की पढ़ाई करना बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है. इसके लिए Google Cloud Skills Boost (cloudskillsboost.google) पर एनरोल कर सकते हैं.

Sinhasan Battisi सिंहासन बत्तीसी

शाहरुख खान की 'बेटी' सलमान के शो में आएगी नजर? Sana Saeed: सना सईद को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री ले सकती हैं