Wednesday, April 3, 2024

33 साल के राजनीतिक जीवन में विरोधी भी मनमोहन के हुए कायल

 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को राज्यसभा सीट और सक्रिय राजनीति से रिटायर हो गए. बढ़ते हुए उम्र और अवस्था को ध्यान में रखकर सक्रिय राजनीति से खुद को अलग कर लिया है. अब उनकी ही सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज से उच्च सदन में दाखिल होंगी. मनमोहन सिंह के साथ कुल 54 और नेता राज्यसभा यानी की उच्च सदन से रिटायर हुए. लेकिन मनमोहन सिंह की काफी चर्चा हो रही है.





मनमोहन सिंह एक ऐसे प्रधानमंत्री के तौर पर याद किए जाएंगे जिन्होंने आम आवाम को सशक्त किया. अगर हम विकास के आधार पर बात करें तो इससे पहले भी राजीव गांधी की सरकार में काफी विकास हुआ. इंदिरा गांधी के जमाने में भी बहुत विकास हुआ, लेकिन मनमोहन सिंह इसलिए विशेष है कि क्योंकि उन्होंने लोगों को एमपावर किया है. सरकार के पास जो शक्ति होती है उसे वो अपने पास रखने के बजाय लोगों में उसका विकेंद्रीकरण किया. पूरी दुनिया में शायद भारत ही उस दौर का एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर इस तरह के प्रयोग हुए. भारत के अलावा किसी और देश में उस तरह के प्रोग्रेसिव कानून नहीं पास किए, जैसा कि मनमोहन सिंह जी के जमाने में हुआ. जिसमें राइट टू इनफार्मेशन भी आता है. राइट टू इनफार्मेशन ने लोगों को एंपावर किया.



मनमोहन सिंह ने दिए कई अहम कानून



राइट टू इनफार्मेशन के जरिये व्यक्ति पूछ सकता है कि प्रधानमंत्री या बड़े अधिकारी ने कहां कितना खर्च किया, पिछले साल कितना खर्च किया, यात्रा पर या कितने महंगा वह खाना खाए, तो ये एक तरह क एंपावरमेंट था, जो कि मनमोहन सिंह की देन है. इसके अलावा राइट टू फूड, राइट टू एजुकेशन का कानून उन्होंने देश को दिया. हालांकि राइट टू एजुकेशन उस तरह से लागू नहीं हो पाया, जैसे उन्होंने कहा था. जिसमें प्राइवेट स्कूल को वहां के 25% निर्धन गरीब परिवार के लोगों को एडमिशन देना था, लेकिन वो कानून उस तरह से कार्यान्वित नहीं हो पाया



लेकिन उन्होंने एक बुनियाद रखी है. आगे आने वाली कोई भी जो प्रगतिशील सरकार होगी, उसको लागू करेगी तो उस समय उसका श्रेय मनमोहन सिंह को ही जाएगा. ग्रामीण भारत को बदलने के लिए उन्होंने मनरेगा का जैसा कानून दिया. ग्रामीण भारत को बदलने के लिए मनरेगा एक शानदार उदाहरण है.मनरेगा के आने के बाद लोगों का पलायन रुक गया. बिहार और यूपी के अलावा अन्य राज्यों के लोग मजदूरी करने के लिए लोगों को मुंबई दिल्ली और कई अन्य जगहों पर जाना पड़ता था. उनके पास रोजी रोटी की कोई व्यवस्था नहीं थी. माइग्रेशन बड़े लेवल पर रुका था.



मनमोहन सिंह को माइक्रो लेवल पर समझने की जरूरत 



मनमोहन सिंह को बहुत माइक्रो लेवल पर समझने की जरूरत है. देश में किसी भी सरकार हो या किसी भी पार्टी की सरकार हो, अगर उनके नीतियों पर सरकार आगे बढ़ती हैं तो आप आगे जाएंगे. अगर देखा जाए तो मनमोहन सिंह के सबसे कट्टर क्रिटिक मौजूदा प्रधानमंत्री रहे हैं. उन्होंने पार्लियामेंट तक में मनरेगा की आलोचना की थी. उन्होंने यहां तक कहा कि वो इसको इसलिए बनाए रखेंगे क्योंकि पिछले सरकार के काम विफलताओं का एक उदाहरण है, लेकिन जब कोरोना का समय आया और काफी लोग बेरोजगार हो गए तो वही मनरेगा देश के काम आया है. देश उसी पर डिपेंड हुआ और जो लोग बाहर से पलायन कर वापस लौट कर के आए थे, उनको उसी पॉलिसी के तहत रोजगार देने का काम किया गया था, तो यह मनमोहन सिंह की ही देन है. कुछ साल पीछे जाकर देखें तो एशिया में जिनको साउथ एशियन टाइगर्स कहा जाता था, और इनके इकोनामी में वह सब ध्वस्त हो रहे थे. उस समय साउथ एशिया में भारत एकमात्र देश था, जिसकी इकोनाॅमी बची रही और दिवालिया नहीं हुई. इसका भी श्रेय मनमोहन सिंह को ही जाता है.




कठपुतली की सरकार होने के लगते रहे आरोप 



एक आरोप मनमोहन सिंह पर उनके 10 वर्षों के शासनकाल में लगातार लगता रहा कि वो एक डमी यानी की कठपुतनी प्रधानमंत्री थे और असली शासन तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष हो या फिर नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के जो चेयर पर्सन सोनिया गांधी करती रहीं. यह तो एक आरोप है. इसका कोई प्रमाण नहीं है. ऐसा प्रोपगेंडा बीजेपी के लोगों के द्वारा लगाई जाती रही है. लेकिन अगर बीजेपी इस तरह का आरोप लगाती है तो इस तरह के तमाम प्रोग्रेसिव एजेंडे और पॉलिसीज देश के सामने आई तो उसका श्रेय उनको ही तो जाता है जो कंट्रोल कर रहा था.



उन्होंने मनरेगा, राइट टू फूड और राइट टू एजुकेशन दिया तो इसका श्रेय तो उनको जाता है और जनता को इसका सीधे तौर पर फायदा हुआ. पहले आरटीआई से किसी विभाग के बारे में पूछ सकते थे, लेकिन आज नहीं पूछ सकते, अगर आपने आरटीआई से सवाल पूछा तो उसके तहत जवाब बाद में आता है पहले पुलिस कार्रवाई करने पहुंच जाती है. पिछले कांग्रेस के सरकारों में देश ने उतनी तरक्की नहीं की या उतना विकास नहीं हुआ जितना की मनमोहन सिंह की सरकार में देश ने की और लोगों ने इसको महसूस भी किया. मनमोहन सिंह देश के आदर्श प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जा सकता है जिन्होंने ये बताया कि देश में किस तरह से इम्पावर करता है.



आर्थिक संकट से बाहर निकाले में अहम भूमिका 



भारत का जब इकोनॉमी खुला तो उस समय हालात ठीक नहीं थे, देश का सोना तक गिरवी रखा हुआ था. भारत रूस पर डिपेंड था. बाद में संबंध टूटने के बाद मनमोहन सिंह का ही समझ से देश ने उस समय के आर्थिक दौर से बाहर निकला. बहुत से लोग मनमोहन सिंह का मुल्यांकन सिर्फ पॉलिटिक्स के नजरिये से करते हैं. मनमोहन सिंह को सिर्फ प्रधानमंत्री के अलावा एक अच्छे अर्थशास्त्री के तौर पर समझने की जरूरत है.



मनमोहन के काम पर क्यों नहीं लड़ा गया चुनाव 



अक्सर एक सवाल उठता रहा है कि जब मनमोहन सिंह ने वास्तव में बेहतर काम किया था तो फिर कांग्रेस को गांधी परिवार की जरूरत पड़ती रही. मनमोहन सिंह के कार्यों को आगे रखकर प्रचार प्रसार क्यों नहीं किया गया. जानकारों का कहना है कि गांधी परिवार की जड़े इतनी कांग्रेस से जुड़ी है कि गांधी परिवार का ही पर्याय कांग्रेस है. ये आम लोगों के मन में भी बसा हुआ है. कांग्रेस का पहला परिवार गांधी परिवार है. जिसकी तीन से चार पीढ़ी को पूरा देश जानता है. पिछले दो दशक के बेहतर प्रधानमंत्री में से एक मनमोहन सिंह रहे हैं. मनमोहन सिंह ने जो काम किया वो अतुलनीय है. हालांकि कांग्रेस की पहचान गांधी परिवार है. दोनों चीजों में कोई कंट्राडिक्शन भी नहीं है. क्योंकि पॉलिसी पूरी पार्टी मिलकर बनाती है. कोई एक व्यक्ति नहीं बनाता जैसा कि अब के समय में है. जिसमें एक ही व्यक्ति सब पॉलिसी बनाता है. विदेश मंत्री को भी ये पता नहीं है कि क्या विदेश की पॉलिसी होगी. पिछली सरकार कलेक्टिव सरकार थी, जिसके एक्सिक्यूटीव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे. इस तरह का कंट्राडिक्सन की बात नहीं होना चाहिए.



परंपरागत सीट से क्या आएंगे गांधी परिवार



मनमोहन सिंह रिटायर हो गए, उनकी जगह पर सोनिया गांधी उच्च सदन पहुंची है. उतर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली सीट पर कोई घोषणा नहीं हुई है. राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन कर दिया है. अभी ये साफ नहीं है कि वो यूपी से कहीं आएंगे कि नहीं आएंगे. हालांकि यूपी एक बड़ा राज्य भी है और वहां से लोकसभा की सीटें अधिक हैं. कार्यकर्ताओं और प्रदेश की कांग्रेस कमेटी और दोनों जगहों की जनता की मांग है कि दोनों सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी उम्मीद है कि वहां से गांधी परिवार चुनाव लड़ेगा और इस उम्मीद पर कांग्रेस काम भी कर रही है. 




सात केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया शामिल

सात केंद्रीय मंत्रियों शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया।




जया बच्चन व मनोज कुमार झा फिर से नामित

उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने वालों में समाजवादी पार्टी की जया बच्चन, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी शामिल हैं। इनमें से जया बच्चन व मनोज कुमार झा को उनकी पार्टी ने फिर से नामित किया है। हालांकि अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से चुनाव हार चुके हैं।



खास बात यह है कि वे राज्यसभा के रास्ते ही पीएम बने थे। फिलहाल उनकी उम्र 91 साल है। मनमोहन सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया, राजीव चंद्रशेखर, पुरुषोत्तम रुपाला, वी मुरलीधरन, नारायण राणे, एल मुरुगन जैसे केंद्रीय मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल भी खत्म होने वाला है। हालांकि एल मुरुगन और अश्विनी वैष्णव को छोड़कर सभी मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।




खड़गे ने लिखा पत्र

बता दें कि राज्यसभा के 49 सांसद रिटायर हुए थे और 5 अन्य सांसद बुधवार को रिटायर हो जाएंगे। इसमें जया बच्चन शामिल हैं. हालांकि उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए नामित भी कर दिया गया है। मनमोहन सिंह के रिटायरमेंट पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भावुक होते हुए एक खत लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि अब आप राज्यसभा में नहीं होंगे और सक्रिय राजनीति से रिटायर ले रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी आपकी आवाज देश की जनता के लिए उठती रहेगी




कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र में लिखा कि तीन दशकों से अधिक समय तक सेवा करने के बाद आज जब आप राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो एक युग का अंत हो गया है।


असुविधाओं के बावजूद उपलब्ध रहे’

खरगे ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में व्यक्तिगत असुविधाओं के बावजूद भी मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी के लिए उपलब्ध रहे। पूर्व पीएम ने ऐसी आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया जो बड़े उद्योगों, युवा उद्यमियों, छोटे व्यवसायों, वेतनभोगी वर्ग और गरीबों के लिए समान रूप से फायदेमंद हों। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह ने बताया कि गरीब भी देश के विकास में भाग ले सकते हैं और गरीबी से बाहर निकल सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, मनमोहन सिंह की नीतियों की वजह से भारत 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सक्षम रहा


गरीब और श्रमिक आपको हमेशा याद रखेंगे’

खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री से कहा कि आपकी सरकार में शुरू की गई मनरेगा योजना ने संकट के समय में ग्रामीण श्रमिकों को राहत प्रदान की है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोग आपको इस बात के लिए हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब मनमोहन सिंह ने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने का फैसला किया, यह एक ऐतिहासिक क्षण था। खरगे ने लिखा कि मुझे याद है कि उस वक्त के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आपके बारे में कहा था कि जब भी भारतीय प्रधानमंत्री बोलते हैं, तो पूरी दुनिया उन्हें सुनती है। उन्होंने पत्र में लिखा कि जब आप सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो भी मुझे आशा है कि आप जितनी बार संभव हो हमारे देश के नागरिकों से बात करके राष्ट्र की आवाज बने रहेंगे।








No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...