डायल 401 स्कैम?
साइबर ठग लोगों को फोन करके कुछ बातों में भरमाते हैं और फिर *401* डायल करने के लिए कहते हैं। इस नंबर के साथ ठग आपको अपने नंबर को भी डायल करने के लिए कहते हैं। वे कुछ इस तरह से बात करते हैं... सर, पार्सल कैंसिल करने के लिए *401* और यह...(ठग का नंबर) डायल करें। ऐसा करते हैं कि आपके फोन नंबर पर आने वाले कॉल और ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं।
कैसे अपने जाल में फंसाते हैं ठग?
ये साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि आपका एक पार्सल आया है, कृपया डिलीवरी के लिए एड्रेस कंफर्म करें। जब आप कहते हैं कि हमने तो कोई पार्सल मंगाया ही नहीं है तो वे कहते हैं कि ठीक है लेकिन यह पार्सल आपके नंबर पर बुक हुआ है तो आपको कैंसिल कराना होगा।
पार्सल कैंसिल कराने के लिए वे *401* डायल करने के लिए कहते हैं और इसी के साथ उस नंबर को भी डायल करवाते हैं जिस पर उन्हें कॉल को फॉरवर्ड कराना होता है। इसके बाद आपके नंबर पर आने वाले कॉल ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं। उसके बाद वह आपके नंबर से नया सिम कार्ड लेता है और आपका नंबर बंद हो जाता है। सिम कार्ड जारी होते ही ठग आपके बैंक अकाउंट में भी सेंध लगा देता है
15 अप्रैल से बंद होने जा रही यह सर्विस
इस तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का आदेश दिया है। 15 अप्रैल 2024 के बाद देश में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद हो जाएगी। विभाग की ओर से इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग के सभी लाइसेंस 15 अप्रैल से अवैध हो जाएंगे, हालांकि उससे पहले खतरा है।
विभाग की ओर से यह फैसला ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि USSD एक फीचर है जिसकी मदद से एक निर्धारित कोड डायल करके कई सर्विसेज को किसी नंबर पर एक्टिव और इनएक्टिव किया जा सकता है। IMEI नंबर भी USSD कोड से ही पता लगाया जाता है।
गलती से कॉल फॉरवर्ड हो जाने पर क्या करें?
अपने कॉलिंग एप को ओपन करें और सेटिंग में जाएं।
सेटिंग में जाकर कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां आपको दिख जाएगा कि कॉल फॉरवर्ड हो रहा है या नहीं।
यदि ऑन है तो उसे ऑफ कर दें।
अधिक दिक्कत होने पर कस्टमर केयर को कॉल करें और कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करने के लिए कहें।

No comments:
Post a Comment