अंडरआर्म की बदबू कैसे करें दूर
नहाने के पानी में आप गुलाबजल जरूर मिलाएं. यह एक नैचुरल कूलर है. यह आपको ताजगी का भी एहसास कराता है. वहीं, आप पसीने की बदबू दूर करने के लिए अंडरआर्म में आलू के स्लाइस भी रब कर सकते हैं. इससे भी दुर्गंध दूर होती हैं.
इसके अलावा आप नहाने के पानी में फिटकरी मिक्स कर सकते हैं या फिर पुदीने की पत्तियां पीसकर डालिए. यह भी आपके पसीने की बदूब दूर करेगा.
वहीं, आप नहाने के पानी में दो बड़े चम्मच पानी या गुलाब जल में टी ट्री एसेंशियल ऑयल की 2 बूंदें मिलाएं. इसे रूई से अंडरआर्म्स पर लगाएं. पसीने की बदबू नहीं आएगी.
यह भी रखें ध्यान
कुछ लोगों को पसीने की बदबू (odor) बैक्टीरियल इंफेक्शन (bacterial infection) के कारण नहीं बल्कि मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकता है. जिसका नाम है ब्रोम्हीड्रोसिस (Bromhidrosis) इसके लिए आपको डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना होगा. इसको ठीक करने के लिए तीन तरह के ट्रीटमेंट दिए जाते हैं जिसके नाम हैं एमएनआरएफ, केमिकल पील और बोटॉक्स.तो अब से आप इन बातों को ध्यान में रखकर पसीने की बदबू से छुटकारा पा लीजिए.
ADVERTISEMENT
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है.
No comments:
Post a Comment