Friday, April 5, 2024

'रोज पियो' अगर आप भी अपने बच्‍चे के खाने को लेकर नखरे दिखाने की आदत से परेशान हैं, तो एक बार डॉक्‍टर की बताई इस रेसिपी को ट्राई कर के देखें। बच्‍चे के शरीर की हर कमी दूर हो जाएगी।

 अक्‍सर मां-बाप भी चिंता में आ जाते हैं कि आखिर बच्‍चे के शरीर को ताकत और न्‍यूट्रिएंट्स कैसे दें। अगर आप भी इसी बात को लेकर परेशान हैं, तो अब और चिंता करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि पीडियाट्रिशियन डॉक्‍टर पवन मंदाविया ने एक ऐसी रेसिपी शेयर की है जो बच्‍चों में पोषक तत्‍वों की कमी को पूरी तरह से दूर कर सकती है। तो चलिए जानते हैं कि वो क्‍या चीज है जो बच्‍चों के शरीर में न्‍यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा कर सकती है।




पेठे को न्‍यूट्रिएंट्स का पॉवरहाउस कहा है। उनका कहना है कि पेठे का जूस पीने से बच्‍चों की स्किन हेल्‍दी रहती है, उनका पेट साफ रहता है, मोटापा नहीं बढ़ता और भरपूर मात्रा में मिनरल्‍स और पोषक तत्‍व प्राप्‍त होते हैं। इसके साथ ही इस जूस में एंटीइंफ्लामेट्री गुण भी होते हैं और यह विटामिनों से भरपूर होता है।



पेठे के जूस के फायदे

इसमें कुछ ऐसे विटामिन होते हैं जिससे बच्‍चे की ग्रोथ और डेवलपमेंट में मदद मिलती है। इसके एंटीइंफ्लामेट्री गुण बच्‍चे की इम्‍युनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं। गर्मी के मौसम में इस जूस को पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।


पेट के लिए अच्‍छा है पेठे का जूस

पेठे के जूस में मौजूद फाइबर बच्‍चे के पाचन को बढ़ावा देते हैं। खुद सद्गुरु ने कहा है कि बच्‍चों को पेठे का जूस जरूर पिलाना चाहिए। आगे जानिए कि आप घर पर पेठे का जूस किस तरह बना सकती हैं।




पेठे का जूस बनाने का तरीका

एक गिलास पेठे का जूस बनाने के लिए आपको चाहिए 250 ग्राम पेठा धुला और कटा हुआ। आधा चम्‍मच भुना जीरा, आधा चम्‍मच नींबू का रस, आधा कप पानी और चाहें तो नमक भी ले सकते हैं। इस जूस को बनाने के लिए आपको सफेद पेठा लेना है।



इस जूस को बनाने के लिए आप सबसे पहले पेठे को लें और उसे ब्‍लेंडर में डालें। अब इसमें आधा कप पानी डालें और दोनों चीजों को ब्‍लेंड कर लें। छन्‍नी की मदद से इसे छान लें और अच्‍छे से मिलाकर गिलास में डालें। अब आप चाहें तो इसमें जीरा, नींबू और नमक डालकर बच्‍चे को दे सकते हैं। आपको यह जूस बच्‍चे को सुबह के समय पिलाना है।





No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...