बैंक के सर्वर के डाउन होने की वजह से तो कई बार कमजोर इंटरनेट की वजह से पेमेंट अटक जाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपसे UPI पेमेंट के साथ होने की कुछ दिक्कतों और उनके समाधान के बारे में बातें करेंगे।
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में हो रहा है। भले ही UPI की शुरुआत भारत से हुई लेकिन धीरे-धीरे पूरी दुनिया इसे स्वीकार कर रही है। UPI की पहुंच जन-जन तक हो चुकी है, लेकिन इसके साथ दिक्कतें भी बहुत हैं। पहली दिक्कत पेमेंट के अटकने की है। कई बार बैंक के सर्वर के डाउन होने की वजह से तो कई बार कमजोर इंटरनेट की वजह से पेमेंट अटक जाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपसे UPI पेमेंट के साथ होने की कुछ दिक्कतों और उनके समाधान के बारे में बातें करेंगे।
पेमेंट लिमिट चेक करें
कई बैंक इसलिए भी पेमेंट को होल्ड पर रख देते हैं, क्योंकि रोज की लिमिट खत्म हो जाती है। उदाहरण के तौर पर यदि आपके पास जनधन खाता है तो आप एक महीने में सिर्फ 6 यूपीआई ट्रांजेक्शन ही कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य अकाउंट के लिए रोज के लिए 1 लाख की लिमिट है। यदि लिमिट खत्म हो जाती है तो आपका होल्ड पर जा सकता है।
एक से अधिक अकाउंट को करें लिंक
कई बार बैंक के सर्वर की वजह से परेशानी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए एक यूपीआई आईडी के साथ एक से अधिक बैंक अकाउंट को लिंक करें। यदि आपके पास एक ही बैंक अकाउंट है तो इसका कोई समाधान नहीं है। दो अकाउंट को लिंक करने का फायदा यह होगा कि यदि एक बैंक का सर्वर डाउन है तो दूसरे से पेमेंट हो सकेगी।
यूपीआई पिन
यदि आप यूपीआई पिन भी गलत डालते हैं तो पेमेंट अटक सकता है या फेल हो सकता है। ऐसे में पिन का भी ध्यान रखें। यदि आप पिन भूल गए हैं तो उसे रीसेट करें।
इंटरनेट कनेक्शन
यूपीआई पेमेंट के लिए इंटरनेट का कनेक्शन बहुत जरूरी है। यदि इंटरनेट का कनेक्शन बीच में दिक्कत करता है तो आपकी पेमेंट रूक सकती है। यदि फोन में कम सिग्नल आ रहे हैं तो पेमेंट ना ही करें या फिर किसी से हॉटस्पॉट लेकर पेमेंट करें।
UPI Lite का इस्तेमाल
यदि आपको अधिक पेमेंट की जरूरत नहीं होती है तो यूपीआई लाइट बेस्ट है। इसका फायदा यह है कि इसमें इंटरनेट का कोई रोल नहीं होगी और बैंक के सर्वर से भी इसमें दिक्कत नहीं आने वाली है। यूपीआई लाइट के जरिए आप रोज दो बार में 4,000 रुपये तक की पेमेंट कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment