Friday, April 5, 2024

Kejriwal Photo Controversy: भगत सिंह-अंबेडकर के बीच अरविंद केजरीवाल का फोटो देख भड़क उठे भगत सिंह के पोते यादविंदर सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी को हिदायत देते हुए कहा- यह गलत है. मैं कहूंगा कि आप वाले भविष्य में ऐसा करने से बचें.

 भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों के बीच लगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फोटो को लेकर शहीद-ए-आजम के पोते यादविंदर सिंह संधू बुरी तरह भड़के हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर दिल्ली सीएम के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को घेरा और कहा कि जिस तरह से तस्वीरें लगाई गईं, उसे देखकर उन्हें बहुत बुरा लगा और अफसोस भी हुआ. आप को इस तरह से महान लोगों के साथ अरविंद केजरीवाल की तुलना की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी.





यादविंदर सिंह संधू की ओर से कहा गया, "आज सुबह सुनीता केजरीवाल का एक वीडियो और उसे देखने के बाद बहुत बुरा लगा. हमें उस पर अफसोस भी हुआ. उसमें भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर के साथ अरविंद केजरीवाल का फोटो बीच में लगा था. उनकी तुलना इस दौरान शहीद-ए-आजम और बाबा साहब के साथ करने की कोशिश की गई. यह देखकर बहुत बुरा लगा. यह गलत है. आप को ऐसा नहीं करना चाहिए."






भगत सिंह के पोते के मुताबिक, "आप के अलावा किसी और नेता या पार्टी को भी अपनी तुलना इन लोगों से नहीं करनी चाहिए. आपको व्यक्तिगत राजनीति जहां करनी है, करें. उसमें कोई हर्ज नहीं है पर इन महान लोगों के साथ अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए. हम सिर्फ उनके दिखाए रास्तों पर चलने का प्रयास कर सकते हैं. मुझे भारत भर से प्रतिक्रियाएं आईं. भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर के प्रेमियों को भी यह बात बड़ी गलत लगी. मुझे उनके भी फोन आए."


बीच में था अरविंद केजरीवाल का फोटो,

 BJP वालों ने भी घेरा




No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...