Friday, April 5, 2024

आप भी नेटवर्क होने के बाद भी स्लो इंटरनेट से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताएंगे।

 5जी की लॉन्चिंग हो गई हैं। तमाम टेलीकॉम कंपनियों के दावे के मुताबिक देश के कोने-कोने में हाई स्पीड 5जी इंटरनेट पहुंच गया है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शहर के लिए लोग कॉल ड्रॉप से परेशान हैं और गांव वाले कॉल और इंटरनेट दोनों की समस्या से जूझ रहे हैं। यदि आप भी नेटवर्क होने के बाद भी स्लो इंटरनेट से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताएंगे।



नेटवर्क सेटिंग में बदलाव

अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है तो सबसे पहले फोन की सेटिंग्स चेक करें। फोन की सेटिंग में नेटवर्क सेटिंग में जाएं और preferred type of network को 5G या Auto सेलेक्ट करें।



APN का सही होना है बहुत जरूरी

इसके अलावा नेटवर्क सेटिंग्स में Access Point Network (APN) की सेटिंग भी चेक करें, क्योंकि स्पीड के लिए सही APN का होना जरूरी है। एपीएन सेटिंग के मीनू में जाकर सेटिंग को डिफॉल्ट रूप से सेट करें।




सोशल मीडिया एप्स पर रखें नजर

इसके अलावा फोन में मौजूद सोशल मीडिया पर नजर रखें। फेसबुक, x और इंस्टाग्राम जैसे एप स्पीड कम कर देते हैं और डाटा भी ज्यादा खपत करते हैं। इनकी सेटिंग्स में जाकर ऑटो प्ले वीडियो को बंद कर दें। साथ ही फोन के ब्राउजर को डाटा सेव मोड में सेट करें।

रीसेट है आखिरी रास्ता

यदि सबकुछ करने के बाद भी स्पीड नहीं मिल रही है तो अपने फोन की नेटवर्क सेटिंग को रीसेट कर दें। डिफॉल्ट नेटवर्क सेटिंग पर अच्छी स्पीड मिलने की पूरी संभावना रहती है।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...