Saturday, October 7, 2023

टीचर और स्टूडेंट जोक्स – Teacher Student Jokes

 एक स्कूल में दो बच्चे

आम के पेड़ पर चढ़े हुए थे

और दो बच्चे पढ़ रहे थे

बहार से दो इंविजिलेटर आते है वो

शिक्षक से बोलते है की देखो दो बच्चे

पढ़ रहे है और दो बच्चे पेड़ पर चढ़े है

शिक्षक बोलते है मुझे इन दो की चिंता है

जो आ से आम किताब में ढूढ़ रहे है

जो पेड़ पर चढ़े है उन तो आम तो मिल गया । 😂😂


टीचर : तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो ??

चिंटू : हाँ

टीचर : अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ??

चिंटू : मरा हुआ परिंदा 😤😤😆😆

भाग पागल कहीं का 😂😂😂😂


टीचर: नालायक पढ़ ले कभी तुने अपनी कोई बुक खोल के देखी है?😒

चिंटू : हाँ मैं रोज़ खोलता हूँ एक बुक!

टीचर : कौन सी?

चिंटू : फेसबुक 😂😜


टीचर बच्चों से :- कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमे

हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो

संजू :- इश्क़ दी गली विच No Entry!

टीचर बेहोश। 😂 😂



टीचर: बहुवचन किसे कहते है?

पप्पू: जब बहू अपने ससुराल वालो को खरी-खोटी सुनाती है तो उसे बहु वचन कहते है।

अध्यापक जी बेहोश होते होते बचे। 😂😂


टिचर- 8 के आधे कितने होंगे..??

होशियार स्टुडेन्ट- आड़े काटोगे तो 0-0 और खड़े काटोगे 3-3!

टिचर अभी भी कोमा मैं है!! 😝😂


टीचर: तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो।

मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।

पप्पू : आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर,

सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती। 😂😂


एक बार एक शिक्षक बच्चो को जंगल में ले जाते है

और आम के पेड़ के पास दो बच्चो को खड़े कर देते है

और १ बच्चे से बोलते है की १ आम तोड़ कर बताओ

२ दूसरे से बच्चो से बोलते है २ आम तोड़ कर बताओ

फिर पहले बच्चे से बोलते है ३ तीन आम तोड़ कर बताओ

पहला बच्चा बोलता है तैयार होजाओ मास्टर साब

गिनती पड़ने की कोशिश कर रहे है । 😂😂


टीचर – बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है ?

चिंटू– जेबरा।

टीचर – कैसे ?

चिंटू– वो ब्लैक एंड वाइट है ना। 😂😂


टीचर : भारत से विदेश जाने वाली पहली महिला कौन थी?

चिंटू : सीता, श्रीलंका गई थी

टीचर अभी भी बेहोश है 😂😂




टीचर : मैं जो पूछूँ उसका जवाब फटाफट देना

संजू : जी सर

टीचर : भारत की राजधानी बताओ?

संजू : फटाफट

टीचर अभी तक संजू को पीट रहा है😜😜😜😜


अध्यापक :- अगर तुम्हारा best friend और Girlfriend दोनों डूब रहे हो तो तुम किसे बचाओगे?

स्टूडेंट :- डूब जाने दो सालों को… आखिर वो दोनों एक साथ कर क्या रहे थे? 😂😂


एक टीचर ने बच्चे से पूछा : स्कूल क्या है??

बच्चे ने जवाब दिया : स्कूल वो जगह है.. जहाँ पर हमारे पापा को लूटा जाता है और हमें कूटा जाता है 😂😂


स्कूल मे एक दिन टीचर चिंटू से :-

तुम बड़े होकर क्या बनोगे?

चिंटू :- मेम मै बड़ा होकर सी. ए (CA) बनूँगा, सभी महानगरों मे मेरा बिजनेस चलेगा, हमेशा हवाई यात्रा करूँगा,

हमेशा 5 स्टार होटल मे ठहरूँगा, हमेशा 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे, मेरे पास सबसे महंगी कार होगी, मेरे पास सबसे महंगे…

टीचर :- बस चिंटू बस!!

बच्चों आप सब को इतना लम्बा जवाब देने की आवश्यकता नही है, सिर्फ एक लाइन मे जवाब देना…

… अच्छा पिंकी तुम बताओ तुम बड़ी होकर क्या बनोगी ?

पिंकी :- चिंटू की पत्नी..😆😛😜😆😛😜😆😛😜😆😛😜






No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...