हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने हरियाणा सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया गया है. उनका यह फैसला हरियाणा में सीएम चेहरा बदलने के बाद आया है.
हालिया दिनों में ग्रुप C व D की भर्तियों में विवाद को लेकर भोपाल सिंह खदरी काफी सुर्खियों में रहे थे. हरियाणा में हुई कई भर्तियों के मामले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दे रहें हैं. ऐसे में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी विदाई की भी संभावना जताई जा रही थी. भोपाल सिंह खदरी ने अपना राजनीतिक सफर गांव के सरपंच से शुरू किया था. सरपंच पद पर रहते हुए ही उन्हें HSSC का सदस्य नियुक्त किया गया था और बाद में उन्हें चेयरमैन के पद पर नियुक्ति किया गया था.